
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपके राशि में होने से मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में नए अवसर आएंगे, खासकर संपत्ति या वाहन से जुड़े। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन छोटी-मोटी बातों पर विवाद न होने दें। धन लाभ अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।

वृष::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यय अधिक हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। नौकरी में बॉस से अच्छी बातचीत होगी। साथ ही, प्रमोशन की संभावना। परिवार में किसी सदस्य से सहयोग मिलेगा। प्रेम में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य में छोटी समस्या जैसे गले में खराश संभव।

मिथुन::आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में प्रगति के योग मजबूत हैं, मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, पुराने कर्ज चुकाने का समय। रिश्तों में मिठास आएगी, जीवनसाथी से अच्छा समय बितेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

कर्क::आज के दिन ऊर्जावान रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं, पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य, लेकिन सिरदर्द या आंखों में थकान हो सकती है।

सिंह::आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन आपकी हिम्मत से सब संभल जाएगा। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, सावधानी बरतें। धन का प्रवाह सामान्य, अनावश्यक खर्च टालें। परिवार में खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य में थकान महसूस हो सकती है।

कन्या::आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति, लेकिन निवेश सावधानी से करें। स्वास्थ्य बेहतर, लेकिन पेट संबंधी समस्या से सतर्क रहें।

तुला::आज का दिन सामान्य रहेगा। आज रिश्तों पर फोकस रहेगा, पार्टनर के साथ समय बिताएं। करियर में स्थिरता, लेकिन बदलाव की कोशिश न करें। धन लाभ के योग, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य, योग या व्यायाम करें।

वृश्चिक::आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप कुछ जरूरी फैसले लें सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, प्रमोशन या इनाम संभव। आर्थिक मामलों में सुधार, लेकिन कर्ज लेने से बचें। प्रेम में गहराई आएगी। स्वास्थ्य ठीक, लेकिन तनाव लेने से बचें।

धनु::आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के योग हैं, लेकिन सावधानी बरतें। करियर में नई शुरुआत हो सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा। धन का आगमन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार, लेकिन पैरों का ध्यान रखें।

मकर::आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। बॉस प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत, बचत बढ़ेगी। रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा, लेकिन कमर दर्द से सावधान।

कुंभ::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए दोस्त बनेंगे। करियर में अवसर आएंगे, लेकिन धैर्य रखें। प्रेम में उतार-चढ़ाव संभव। धन लाभ मध्यम। स्वास्थ्य बेहतर, लेकिन नींद पूरी लें।

मीन::आज का दिन आध्यात्मिक और रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। करियर में प्रगति, लेकिन टीमवर्क पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से संतुलित। परिवार में खुशियां। स्वास्थ्य ठीक, लेकिन आंखों का ख्याल रखें।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies