News

23-03-2026 18:04:28

शहीदी दिवस पर रुड़की में श्रद्धांजलि यज्ञ, क्रांतिकारियों को किया नमन...



दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल वटवृक्ष (सुनहरा रोड) पर आर्य समाज नंद विहार एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आचार्य सुनील शास्त्री एवं ऋषिपाल सैनी के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। यज्ञमान के रूप में डॉ. निशांत वर्मा, दीक्षा वर्मा तथा सुधीर चौधरी व सुमन चौधरी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत सभी आर्यजनों, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ओ३म ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन आर्य समाज नंद विहार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में आर्य समाज की भजनोपदेशक मनिता आर्या सहित गौतम जी, चेतराम जी, बलजौर जी एवं सुंदर लाल जी ने देशभक्ति से ओतप्रोत क्रांतिकारियों को समर्पित भजन प्रस्तुत किए। आर्य विद्वान दिव्य प्रकाश जी ने भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल एवं स्वामी श्रद्धानंद द्वारा की गई वैचारिक क्रांति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा, विशेष रूप से गौ संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। साथ ही वेदों की आज्ञाओं के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल एवं युवा नेता प्रणय प्रताप सिंह द्वारा सभी भजनोपदेशकों एवं सम्मानित आर्यजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी, भाजपा नेता जयभगवान सैनी, एडवोकेट नवीन जैन, नीरज सैनी (अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच), पप्पू कश्यप, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रोमा सैनी, नगर संघ चालक जल सिंह सैनी, संजय कक्कड़ सहित विभिन्न आर्य समाज प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies