News

23-03-2026 16:42:51

पूर्व विधायक के बेटों पर गिरी कानून की गाज-अवैध कटान में मुकदमा दर्ज..

वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई, उद्यान विभाग की जांच में खुला मामला

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर। पूर्व विधायक सरबत करीम अंसारी के तीन पुत्रों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामला अवैध पेड़ कटान से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

जानकारी के अनुसार, उद्यान विभाग के सचल दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें अवैध रूप से पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व विधायक के तीनों पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि अन्य लोग भी इसमें संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies