News

23-03-2026 15:45:21

भव्य स्वागत से गूंजा रामनगर, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का हुआ अभिनंदन...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। श्री राम मंदिर, रामनगर स्थित सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में नगर विधायक एवं हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत समारोह मंदिर सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सर्वप्रथम श्री राम मंदिर, शिव चौक एवं रामनगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश और शहर की खुशहाली व विकास की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर एवं मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। बत्रा ने समाज के वरिष्ठजनों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने संबोधन में प्रदीप बत्रा ने कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास के कारण ही उन्हें यह सम्मान मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह किसी एक समाज नहीं, बल्कि सर्वसमाज के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे सतीश कालरा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेट में प्रदीप बत्रा को स्थान मिलना पंजाबी समाज के लिए गर्व का विषय है, जिससे समाज को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।

सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रामजी भटेजा ने बत्रा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल और धार्मिक स्वभाव की प्रशंसा की। वहीं पार्षद पंकज सतीजा ने कहा कि लगभग 25 वर्षों बाद रुड़की को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिलने से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, गुलशन अनेजा, रत्नाकर शर्मा, धर्मपाल लखानी, संजीव अरोड़ा, रवि भटेजा, इंद्रेश पुष्करणा, गगन आहूजा, दीपक बत्रा, संजीव मेहंदी रत्ता, अमित सरीन, जगन दुआ, अमन दुआ, दिलीप मेहंदी रत्ता, करण चंदन, तुषार मनचंदा, नमन मलिक, साहिल गिल, मोहित गिल, परीक्षित पंडित, अनुराग ढींगरा, नीरज वेद, कन्हैया पंडित, राजकुमार शर्मा, कैलाश चंद सेमवाल, ललित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies