

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशा होगा"इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए आज अमर शहीद बलिदानियों की स्मृति में रुड़की के हरमिलाप धर्मशाला में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समर्पण जन कल्याण संगठन (रजि०) और 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी, रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर पिछले 30 वर्षों से चला आ रहा है।


शिविर का उद्घाटन मुख्य संरक्षक व कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडेट्स के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि मंत्री पद की शपथ लेने के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के रूप में सर्वप्रथम रक्तदान शिविर में सम्मिलित होना उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
सैन्य अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर पेश की मिसाल
शिविर में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी (ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय) और अति विशिष्ट अतिथि कर्नल अमन कुमार सिंह (कार्यवाहक कमान अधिकारी, 84 उत्तराखंड बटालियन) ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं के सामने प्रेरणा पेश की।


ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने कहा कि रक्तदान मानव द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा दान है। एनसीसी कैडेट्स में आज से ही रक्तदान की भावना जाग्रत होना उन्हें देश सेवा के प्रति और अधिक समर्पित बनाएगा। समर्पण संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और मोमेंटो भेंट कर किया।
चिकित्सा टीम: रुड़की ब्लड बैंक, मदर टेरेसा ब्लड बैंक और राजकीय चिकित्सालय के अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में रक्तदान संपन्न हुआ। 

प्रमुख रक्तदाता: संदीप बुड़ाकोटी, अनुज गिरी, दीपक कुमार, सूबेदार सुभाष, रजत रावत, अक्षन्दा चंदेल, और कशिश सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री प्रदीप गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सोनकर, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल और मीडिया प्रभारी संदीप गोयल सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।वहीं इस मौके पर संदीप यादव, अनूप बंसल, शेर सिंह, नितिन गोयल, सचिन पंडित और रवि कपूर सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies