News

21-03-2026 16:49:56

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ, 200 कार्यकर्ता हुए शामिल...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। शहीद स्मारक कुंजा बहादुरपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भगवानपुर मंडल कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता सुशील त्यागी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का विशाल संगठन समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही मजबूत हुआ है। इस प्रकार की कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं में संगठन निष्ठा, समर्पण और व्यक्तित्व विकास के गुणों को विकसित करती हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है और यह प्रशिक्षण महाअभियान एक आदर्श, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नागरिक तैयार करने का माध्यम है। कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं की शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक और आध्यात्मिक क्षमता का विकास किया जा रहा है, जिससे वे समाज में संगठन को और अधिक सशक्त बना सकें।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को पहुंचाते हैं।

कार्यशाला में लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह कार्यशाला शनिवार दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन तक चलेगी, जिसमें सभी प्रतिभागी रात्रि विश्राम भी स्थल पर ही करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह कुंजा, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, मधुप त्यागी, मुकुल त्यागी, प्रमोद शर्मा, राकेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies