News

21-03-2026 16:41:27

पंजाबी समाज का सपना हुआ साकार, प्रदीप बत्रा के मंत्री बनने पर जताया आभार...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने रुड़की के लोकप्रिय विधायक प्रदीप बत्रा को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर खुशी जताते हुए इसे पंजाबी समाज के लिए गौरव का क्षण बताया है। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय वर्षों से चली आ रही समाज की भावना और अपेक्षाओं को सम्मान देने वाला है।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई एवं कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश पाहवा ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि लंबे समय से पंजाबी समाज अपने प्रतिनिधि को मंत्री पद पर देखने की प्रतीक्षा कर रहा था, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों को सम्मान और अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदीप बत्रा का मंत्रिमंडल में शामिल होना न केवल पंजाबी समाज के सम्मान को बढ़ाने वाला है, बल्कि प्रदेश में सामाजिक समरसता, संतुलन और सहभागिता को भी मजबूती देगा। यह निर्णय उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने में सहायक साबित होगा। महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदीप बत्रा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies