
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन मिश्रित लेकिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहने वाला है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इसी के साथ छोटे-मोटे धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां तो आएंगी पर कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। नौकरी या व्यापार में नए अवसर आ सकते हैं। विदेश यात्रा का प्लान भी बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार का माहौल सुखद रहेगा और रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

वृष::आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। करियर में ईमानदारी और मेहनत का फल मिलेगा। नए प्रोजेक्ट के अवसर बनेंगे। कार्यभार बढ़ सकता है और छोटी यात्राएं हो सकती हैं। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ने से मन शांत रहेगा। आर्थिक रूप से आय स्थिर रहेगी और व्यापार में लाभ संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।

मिथुन::आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रमोशन या करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बाधाएं आएंगी, लेकिन प्रयासों से सफलता मिलेगी। अचानक धनलाभ या संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें, वरना मन व्यथित रह सकता है।

कर्क::आज का दिन शुभ फलदायी साबित होगा, जहां व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति, धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। बुध मार्गी से अटके काम पूरे होंगे, प्रॉपर्टी निवेश फायदेमंद रहेगा और परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक यात्रा या पिकनिक का आयोजन हो सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। गुस्से से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें तो दिन सुखद रहेगा।

सिंह::आज के दिन नौकरी-व्यापार में लाभ होगा। अटके काम शुरू होने और परिवार से अच्छी खबरें मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन कार्यभार से थकान हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं हल होंगी और नए अवसर खुलेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और पुरानी बीमारियों में सुधार होगा। गुस्सा नियंत्रित रखें। धन खर्च पारिवारिक कार्यों में होगा।

कन्या::आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ और सहयोगियों का साथ मिलेगा। बुध मार्गी से योजनाएं आगे बढ़ेंगी पर नई शुरुआत में सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभदायक होगी। यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान दें तो कोई समस्या नहीं आएगी। बुध का प्रभाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएगा, इसलिए महत्वपूर्ण फैसले आज ही लें।
तुला::आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा और नौकरी में तरक्की के मजबूत योग हैं। बुध का प्रभाव नए कार्य शुरू करने में सफलता देगा। सामाजिक कार्यों से सम्मान बढ़ेगा और परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। बस अनावश्यक खर्च से बचें तो दिन यादगार रहेगा।

वृश्चिक::आज का दिन मिश्रित रहेगा। व्यवसाय में लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्च से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। परिवार में कलह की आशंका है, इसलिए क्रोध नियंत्रित रखें। बुध मार्गी बौद्धिक कार्यों में सक्रियता बढ़ाएगा, आध्यात्मिक रुझान से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें तो सब ठीक रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद हो सकता है।
धनु::आज शनि पद परिवर्तन से राहत मिलेगी। व्यापार में बाधाएं दूर होंगी, मानसिक तनाव कम होगा और मां की सेहत सुधरेगी। आय में वृद्धि होगी। लेकिन नए कार्यों में जल्दबाजी न करें। परिवार में सुख की भावना रहेगी। बुध का प्रभाव फैसला लेने में मदद करेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मनोरंजन पर खर्च नियंत्रित करें।

मकर::आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी पर परिवार का सहयोग और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रॉपर्टी या शेयर में निवेश फायदेमंद हो सकता है। बुध मार्गी से स्थिति सुधरेगी और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। यात्रा टालें। खर्च पर नियंत्रण रखें। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ::आज का दिन अच्छा रहेगा। क्योंकि बुध स्वयं की राशि में मार्गी हो रहे हैं। कारोबार में अचानक धनलाभ। नौकरी में तरक्की और नई योजनाओं पर सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा और स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें तो दिन शानदार रहेगा।
मीन::आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। जहां बुध मार्गी से संचार और बौद्धिक कार्यों में सुधार होगा पर शनि के प्रभाव से थोड़ी चुनौतियां रह सकती हैं। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और परिवार में सामंजस्य बनेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अनावश्यक यात्राएं टालें और धैर्य रखें तो सकारात्मक परिणाम आएंगे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies