
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिले में पंजाबी समाज के वरिष्ठ नेता प्रमोद जोहर ने नगर विधायक प्रदीप बत्रा को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे रुड़की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

प्रमोद जोहर ने कहा कि प्रदीप बत्रा के मंत्री बनने से जहां प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी, वहीं रुड़की विधानसभा क्षेत्र को भी एक अलग पहचान मिलेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बत्रा हमेशा की तरह हर वर्ग के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को प्रदीप बत्रा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। व्यापारी नेता ने यह भी कहा कि बत्रा व्यापारी वर्ग की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं, क्योंकि वे स्वयं भी व्यापारी पृष्ठभूमि से जुड़े हैं।
अंत में प्रमोद जोहर ने कहा कि कैबिनेट में स्थान मिलना पूरे समाज के लिए सम्मान और गौरव की बात है, जिससे रुड़की के विकास को निश्चित रूप से नई गति मिलेगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies