
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। सुबह से ही भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक फूलों के हार और मिठाइयों के साथ अपने नेता का स्वागत करने पहुँच रहे हैं।

विधायक प्रदीप बत्रा ने जताया आभार
इस खास मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचे नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बेहद उत्साहित और भावुक नजर आए। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल मेरी जीत नहीं, बल्कि रुड़की की जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं के विश्वास की जीत है। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूँगा और क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊँगा।

स्वागत समारोह के दौरान एडवोकेट शीतल कालरा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रुड़की के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि रुड़की को लगभग 25 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कैबिनेट में जिम्मेदारी मिली है, जो पूरे क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और धामी सरकार का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
स्वागत और बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अमित सोनकर, सुखमेंद्र सिंह, देव गुप्ता, संजीव शर्मा, योगेश गुप्ता, गौरव आर्य, सुनील वर्मा, विशाल गर्ग, और मनीष गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies