News

20-03-2026 15:55:22

हत्या के प्रयास में वांछित शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 मार्च 2026 को संजय मौर्या निवासी अम्बर तालाब, रुड़की ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि दीपेन्द्र कुमार रात करीब 8 बजे काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी तहसील क्षेत्र में घनश्याम पेंटर के घर के सामने पीछे से आए युवक कृष्णा अग्रवाल उर्फ कन्हैया ने देशी तमंचे से उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 धारा 109 बीएनएस एवं 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए फरार चल रहे आरोपी को 19 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर माधोपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धाराओं का और इजाफा किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा अग्रवाल उर्फ कन्हैया (उम्र 22 वर्ष), निवासी 446, पश्चिम अंबर तालाब, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार,हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद,कांस्टेबल राकेश राणा शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies