News

20-03-2026 10:05:02

धामी कैबिनेट विस्तार आज: हरिद्वार से मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा का नाम चर्चा में, समर्थकों में जश्न की तैयारी

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


हरिद्वार।पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं, जिसमें लंबे समय से रिक्त चल रहे पांच मंत्री पदों पर विधायकों की ताजपोशी की जाएगी। इस विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और करीब दस से अधिक विधायक मंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

हरिद्वार जिले की बात करें तो यहां भाजपा के तीन विधायकों में से किसे मंत्री बनाया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। गुप्त सूत्रों के अनुसार हरिद्वार नगर सीट से विधायक मदन कौशिक और रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट में स्थान मिल सकता है।

हालांकि आधिकारिक घोषणा आज दोपहर तक होने की संभावना है, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।इधर संभावित नामों की चर्चा के बीच समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह आतिशबाजी और मिठाइयों की तैयारियां कर ली गई हैं, और कार्यकर्ता अपने नेताओं के मंत्री बनने की उम्मीद में जश्न मनाने को तैयार हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies