News

19-03-2026 18:53:29

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल को इंटरमीडिएट की मान्यता, विद्यालय में खुशी की लहर


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। शिवपुरम पनियाला रोड स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल को आधिकारिक तौर पर इंटरमीडिएट स्तर की मान्यता प्राप्त हो गई है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड सरकार के सहायक निदेशक (विधि) डॉ. बी.सी. चौबे, सहायक निदेशक प्रो. गोविंद पाठक (हल्द्वानी) एवं सहायक निदेशक प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार डोबरियाल विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक श्री वासुदेव पंत एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पंत से भेंट कर उन्हें इंटरमीडिएट मान्यता पत्र सौंपा और समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधक वासुदेव पंत ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने बताया कि ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लगातार छात्रों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है तथा आगे भी छात्रों को नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

वहीं प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार डोबरियाल ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां छात्रों के समग्र विकास के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies