News

19-03-2026 18:41:01

ईद-उल-फितर को लेकर गंग नहर कोतवाली में बैठक, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। आज गुरुवार को कोतवाली गंगनहर परिसर में पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।


 बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक रुड़की और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर भी मौजूद रहे। गोष्ठी में रुड़की और गंग नहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी मस्जिदों व ईदगाहों के इमाम, मौलवी, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नमाजियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ईदगाह और मस्जिद परिसर के भीतर ही सुनिश्चित की जाएं, ताकि यातायात या अन्य व्यवस्थाओं में कोई बाधा न आए।


शांति और सौहार्द: अधिकारियों ने सभी धर्मगुरुओं और गणमान्य व्यक्तियों से अपील की कि वे समाज में भाईचारे का संदेश दें और त्योहार को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की बात कही और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि ईद का पर्व पारंपरिक गरिमा और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाएगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies