News

19-03-2026 17:04:23

भगवानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को पीड़िता के परिजन द्वारा कोतवाली भगवानपुर में तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो एक निजी संस्थान में पढ़ाई करती है, को आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौंथाण के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ़्तार आरोपियों के नाम दानिश पुत्र फरमान, निवासी छिदबना, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर (उ.प्र.) आजम पुत्र तहसीन, निवासी मोहल्ला टोली, कोतवाली मंगलौर,शोयब पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर और उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा, निवासी  शाहपुर, भगवानपुर बताए गए हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौंथाण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, उपनिरीक्षक मुकेश नोटियाल, हेड कांस्टेबल ललित यादव, कांस्टेबल उबैद, कांस्टेबल मदन तथा सीआईयू रुड़की टीम के कांस्टेबल महिपाल सिंह शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies