News

18-03-2026 20:44:59

रुड़की के सिनेमा हॉल में हंगामा, ‘धुरंधर 2’ शो कैंसिल होने पर दर्शकों का विरोध...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। हरिद्वार रोड स्थित आरआर सिनेमा रुड़की इंटरटेनमेंट हब में उस समय अफरा-तफरी और हंगामा मच गया जब दर्शक फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे, लेकिन शो अचानक कैंसिल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कई दर्शकों ने ऑनलाइन के माध्यम से टिकट बुक कर लिए थे। जब वे सिनेमा हॉल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि फिल्म का शो रद्द कर दिया गया है। इस पर दर्शकों में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया।

दर्शकों का आरोप है कि उन्होंने आरआर सिनेमा की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सीटें बुक की थीं, लेकिन शो कैंसिल होने के बाद न तो उन्हें सही कारण बताया गया और न ही रिफंड की स्पष्ट जानकारी दी गई।

इस संबंध में जब सिनेमा संचालक सोनू गोयल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि फिल्म का शो इसलिए रद्द करना पड़ा क्योंकि डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से समय पर फिल्म का लिंक उपलब्ध नहीं कराया गया।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिन दर्शकों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए हैं, उनका पैसा जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से उनके खातों में वापस कर दिया जाएगा।

हालांकि, शो कैंसिल होने और उचित जानकारी न मिलने से दर्शकों में काफी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने सिनेमा प्रबंधन के खिलाफ अपना विरोध जताया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies