News

15-03-2026 16:54:43

मंगलौर भगवानपुर हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत-चालक सहित कई यात्री घायल....


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। जहां एक ओर गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है और लंबी-लंबी लाइनों में लगकर लोग सिलेंडर ले रहे हैं। वहीं मंगलौर-भगवानपुर नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पनियाला गांव के समीप हरियाणा रोडवेज की बस और गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक सहित बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के दौरान ट्रक में भरे गैस सिलेंडर हाईवे पर गिरकर बिखर गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने हाईवे पर गिरे सिलेंडरों को भी मौके से हटवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies