
दैनिक रुड़की (इकराम अली):::
पिरान कलियर। लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी वारंटी को कलियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो समेत कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि दानिश पुत्र इकराम निवासी थीथकी गोपाली थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गोपाली चौकी के पास देवबंद हाईवे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसआई विशाखा राठौर, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, जितेन्द्र सिंह, अंकित कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies