
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::व्यापार करने वाले जातकों को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का उचित सहयोग मिलने की संभावना है। घर में किसी अच्छे काम की योजना बन सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें और न ही उनकी बातों में आएं। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

वृष::आज आपकी अध्यात्म और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। दूसरों को अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान की सकारात्मक गतिविधियों के चलते आराम बना रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बड़ेगा।

मिथुन::आज किसी भी कार्य में दिल की नहीं बल्कि मन की सुननी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको नई संभावनाएं मिलेंगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास के साथ काम करने से आपकी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचें क्योंकि कोई सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना नहीं है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए नुकसान की स्थिति बनती जा रही है। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी को सहयोग करें।

कर्क::अपने आत्मविश्वास से किसी खास लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। इस समय आपका संपर्क मजबूत हो सकता है। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन अति आत्मविश्वास होना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अपने व्यवहार पर विचार करने की आवश्यकता है। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे की गतिविधि से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह::आज अपने बारे में सोचना होगा और अपने लिए काम करना होगा। व्यापार वृद्धि के लिए लिया गया निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में विश्वास बड़ेगा। अपने अंदर अहंकार और क्रोध की स्थिति उत्पन्न न होने दें, अन्यथा इससे करीबी लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। पैतृक जमीन संबंधी कार्यों में अधिक अपेक्षा न रखें।

कन्या::आज आपका ध्यान मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कार्यों पर रहेगा। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। अपने आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने की कोशिश करें। भाई-बहनों से किसी तरह की बहस हो सकती है। व्यापार में मौजूदा गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। जीवनसाथी और रिश्तेदारों का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

तुला::आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।आपका व्यक्तित्व पहले से अच्छा होगा। अगर आपके ऊपर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। संतान पक्ष के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे, जिससे संतान खुश होगी। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करके आपको बदनाम करने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से सावधान रहें।
वृश्चिक::आज अपनी निजी बातों को दूसरो को बताने से बचना होगा। गुप्त रूप से कोई भी कार्य करने से आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बहुत कठिन कार्य अचानक सफल हो जाने पर मन में प्रसन्नता रहेगी। अपना सामान, दस्तावेज आदि सुरक्षित रखें, चोरी या गुम होने की स्थिति बन सकती है। अपने बजट पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। व्यापार में चल रहे तनाव को अपने घर पर प्रभावित न होने दें।

धनु::आज कुछ खास लोगों से मुलाकात करेंगे। जिससे आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपने कार्य के प्रति अधिक जागरूक होना और एकाग्रता बनाए रखना निश्चित रूप से आपको सफलता दिला सकता है। किसी करीबी द्वारा आपकी आलोचना आपको निराश कर सकती है। इसलिए किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। आज आपका खर्च अधिक हो सकता है। जो जातक साझेदारी में व्यापार करते हैं, उन्हें कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।
मकर::आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से चर्चा कर सही समाधान निकाला जा सकता है। आपकी सकारात्मक सोच के चलते नई सफलता प्राप्त होगी। पैसों से जुड़े किसी मामले में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखना होगा। बच्चे व्यापार में काम का बोझ और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में विकार हो सकते हैं, सावधान रहें। घर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करवा सकते हैं।

कुंभ::आज का दिन दूसरों की मदद करने और सहयोग करने में व्यतीत होगा। ऐसा करने से आपको आध्यात्मिक और मानसिक आराम मिल सकता है। आपके विनम्र स्वभाव से संबंधियों और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अत्यधिक क्रोधित और चिड़चिड़े होने से बचना होगा, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। जो जातक कमीशन संबंधी कार्य करते हैं, उन्हें आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मीन::आज वाहन या कीमती वस्तु की खरीद से जुड़ी कोई योजना बना सकते हैं। अपनी मेहनत से किसी कठिन कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। संचार के माध्यम से कई समस्याओं का समाधान कर सकते है। आपके लिए आज का दिन धैर्य रखने का है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies