News

3/14/2026 10:46:57 PM

भारतीय ब्राह्मण सभा की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाज की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। भारतीय ब्राह्मण सभा की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्णिम उपलब्धि प्राप्त करने वाले ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं के लिए सम्मान  समारोह आयोजित किया गया। समाज को गौरव प्रदान करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पण्डित सतीश कुमार शर्मा ने और संचालन पण्डित सुधांशु वत्स ने किया।

              समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के संरक्षक पण्डित रत्नाकर शर्मा, विनोद शर्मा दयानंद गौतम, पवन शर्मा, डॉ० अनिल शर्मा आदि ने कहा कि भारतीय ब्राह्मण समाज निरंतर प्रतिभाओं के उत्साहवर्द्धन एवं प्रोत्साहन का कार्य करता रहा है। ब्राह्मण समाज ने सदैव समग्र समाज एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना की है। वक्ताओं ने कहा कि आज कुछ असामाजिक एवं राष्ट्रविरोधी तत्व ब्राह्मण समाज को निशाना बनाकर अनाप शनाप बयानबाजी कर वातावरण को विषाक्त बना रहे हैं, जो सामाजिक एकता एवं राष्ट्र के लिए घातक है।

                कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पण्डित सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम सबकी जिम्मेदारी यह है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को संस्कारित करने का कार्य करें। उन्होंने यूजीसी का विरोध करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी युवा प्रतिभाओं का शोषण नहीं होने देगा। पण्डित सतीश शर्मा ने कहा कि भारत सरकार विवादित यूजीसी कानून को तत्काल वापिस ले। 

आचार्य रमेश सेमवाल, शिक्षाविद जलज गौड़ और शिक्षिका दीपा कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण समाज की विभूतियों ने आदिकाल से समग्र समाज का प्रेरक मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन करने का रचनात्मक कार्य करता है, लेकिन सबसे पहले राष्ट्रकल्याण की कामना करता है। 

          प्रोफेसर सम्राट सुधा ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि नगर में शैक्षिक शुचिता और समाज की अवैध रूप से कब्जाई गई शैक्षिक संस्थाओं को बचाने का पुनीत कार्य भारतीय ब्राह्मण समाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अच्छे और सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

          पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजकुमार कौशिक और बिट्टू शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर मिथ्यारोप लगाने वालों से कहा कि डॉ० बीआर आम्बेडकर जैसी प्रतिभाओं को गढ़ने का कार्य भी एक ब्राह्मण ने ही किया था। पण्डित मदन मोहन मालवीय ने भी दलित समाज की शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य किया।

        इस अवसर पर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में डॉ० अनिल शर्मा, सुधांशु वत्स, बिट्टू शर्मा, शोभित गौतम, अंकित शर्मा, इंजी० गौरव कौशिक, नीलकमल शर्मा एडवोकेट, शिक्षक अरुण शर्मा, पार्षदगण डॉ० नवनीत शर्मा, नीतू शर्मा, विभा शर्मा, देवकी जोशी, अंकित गौतम, सुजल कौशिक, विनय शर्मा, आकर्षित शर्मा, तरुण शर्मा, दीपक शर्मा, प्रीति शर्मा, शगुन शर्मा, संध्या शर्मा, अनीता शर्मा, आरती बहुखंडी, गीता शर्मा, डॉ० अशोक शर्मा आर्य, सतीश शर्मा, अशोक पाण्डेय ढंडेरा, ब्रिजेश शर्मा, अनीता जोशी, ध्रुव कौशिक, विशाल शर्मा, आकाश शर्मा, आकाशदीप गौतम, निशांत शर्मा, विजय शर्मा, सुबोध शर्मा, सर्वेश गोस्वामी, नवनीत शर्मा लंढौरा नीरज शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, आशा धस्माना, निधि शांडिल्य, अरविंद शर्मा, लक्की कौशिक, अनुज आत्रेय, अरुण भारतीय आदि अनेक प्रतिभाएं सम्मिलित रहे।

       इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त प्रमोद शर्मा एडवोकेट, अरूण शर्मा, अमरीश शर्मा, मनोज शर्मा, रामकुमार शर्मा, सुधीर शांडिल्य, राजकुमार दुखी, अरविंद गौतम, हेमंत शर्मा, प्रधान सचिन शर्मा, गौरव वत्स,  त्रिभुवन शर्मा, मुनीश शर्मा, डॉ० इन्द्रेश पुष्करण, अनीता शर्मा, जितेन्द्र कुमार, डॉ० टेक बल्लभ, नवीन शर्मा, धर्मवीर शर्मा फौजी, रामगोपाल शर्मा एडवोकेट, प्रवीण शर्मा, संचित शर्मा, पुष्पा शर्मा, रीमा शर्मा, प्रदीप शर्मा, सतीश कौशल, अक्षय शर्मा, सुनीता शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, आदित्य शर्मा गोनू, पवन शर्मा, सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, नाथी राम शर्मा, सुधांशु वत्स, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies