
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस और एएचटीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से एक पीड़िता को भी मुक्त कराया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सलेमपुर स्थित हृदय विहार कॉलोनी के एक मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली रानीपुर पुलिस और एएचटीयू टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके से इरफान और सोफियान निवासी महमूदपुर थाना पीरान कलियर तथा एक महिला को हिरासत में लिया।
साथ ही उनके कब्जे से एक पीड़िता को मुक्त कराया गया।और मौके से आपत्तिजनक सामग्री, चार मोबाइल फोन, तीन चार्जर और देह व्यापार से प्राप्त तीन हजार रुपये की नकदी बरामद की है। घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार को भी कब्जे में लिया गया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।
टीम में कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह राणा,एसआई विकास रावत,एसआई मनीषा नेगी, एएसआई सुबोध घिल्डियाल, संजय बलूनी, अनीता गुसाईं,AHTU टीम से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला,कांस्टेबल सुरजीत कौर,दीपक शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies