News

3/13/2026 12:46:54 PM

रुड़की की बदहाली पर कांग्रेस का अल्टीमेटम-3 दिन में समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र धरना-प्रदर्शन...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर की चरमराती व्यवस्थाओं और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की को एक ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर जनसमस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो कांग्रेस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।


कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष एड. राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समय-समय पर प्रशासन को शहर की समस्याओं से अवगत कराया गया है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारियों के पटल से अब तक कोई भी गंभीर कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की गई है। प्रशासन के इसी सुस्त रवैये के कारण आज शहर की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने


ज्ञापन सौंपकर 5 प्रमुख मांगें उठाई।

रसोई गैस का संकट: शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत बनी हुई है। कांग्रेस ने तत्काल गैस सप्लाई सुचारू करने की मांग की है। सफाई व्यवस्था ठप: नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा है। प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था बहाल करने को कहा गया है। भ्रष्टाचार की जांच: नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग जोर-शोर से उठाई गई है। राशन कार्ड और आयुष्मान योजना: खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा नए राशन कार्ड न बनाए जाने से गरीब जनता आयुष्मान योजना के तहत इलाज से वंचित हो रही है। नशा और देह व्यापार पर प्रहार: शहर में बढ़ते नशे के कारोबार और संगठित रूप से चल रहे देह व्यापार पर तत्काल अंकुश लगाने की कड़ी चेतावनी दी गई है।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि रुड़की में अपराध और अव्यवस्था का बोलबाला है। यदि दिए गए 3 दिन के समय (अल्टीमेटम) के भीतर धरातल पर सुधार नहीं दिखा, तो जिला कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर संजय तोमर उर्फ गुड्डू, वैभव सैनी ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद नीरज सैनी डॉ हरविंदर सिंह विशाल सहगल ओमवीर सिंह मलिक डॉ परवेज़ आलम इस्तखार विकास त्यागी सुनील शर्मा हिमांशु चौधरी आदि उपस्थित रहे।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies