
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कलियर पुलिस ने शांति भंग करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि रहमतपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर कुछ युवक सेल्समैन से विवाद कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए और उत्तेजित होकर अभद्रता व हंगामा करने लगे।स्थिति बिगड़ते देख राजीव कुमार निवासी रहमतपुर, अंकित कुमार निवासी शेखपुरा मोहल्ला हरिजन बस्ती कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर (उ.प्र.), और राहुल कुमार सिंह निवासी रहमतपुर को गिरफ्तार कर शांतिभंग और मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस टीम में एसएसआई सुनील दत्त पंत, रविन्द्र बालियान,जितेंद्र रावत,अंकित कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies