News

3/12/2026 4:45:14 PM

कलियर में स्मैक बेचती महिला गिरफ्तार, तीन लाख की स्मैक बरामद..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत की स्मैक और नकदी एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पकड़ी गई महिला खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।


थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर एसआई विशाखा असवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम रहमतपुर नई कॉलोनी में पानी की टंकी के पास पहुंची। वहां एक महिला अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठी थी। जो पुलिस को देखकर अचानक घबरा गई और खेतों की ओर जाने लगी।संदेह होने पर महिला को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शबाना उर्फ शबनम पत्नी सैय्याद निवासी रहमतपुर नई कॉलोनी पिरान कलियर बताया। तलाशी के दौरान महिला के कपड़ों के अंदर से एक पर्स मिला जिसमे रखी पन्नी खोलने पर उसमें से 5.92 ग्राम स्मैक बरामद की ओर महिला के पास से 2920 रुपये नगदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया ।पुलिस के मुताबिक महिला के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसआई विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, कांस्टेबल विक्रम चौहान, आबिद आदि शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies