News

3/12/2026 6:45:10 AM

आज 12 मार्च दिन गुरुवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष
मेष राशि वाले जातकों का दिन ऊर्जावान रहेगा। हालांकि,आपको किसी भी जल्दबादी से बचनी होगी। आपके कार्यक्षेत्र में छोटी चुनौतियां आ सकती है, इसलिए धैर्य रखें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है।

वृष
वृष राशिवालों के लिए आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में चारों तरफ खुशनुमा माहौल रहेगा। अगर आपने कहीं निवेश किया है, तो फायदा होने की संभावना पूरी है। इसके अलावा प्रेम में स्थिरता रहेगी। 
मिथुन
मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा और दोस्त से अच्छी व्यवहार बनी रहेगी। आपको आपके करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए भावनाएं उफान पर रहेंगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आपको खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। साथ ही अपनी सेहत पर ध्यान दें। 

सिंह
सिंह राशिवालों के लिए मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। आपको मेहनत का फल मिलेगा। अगर निवेश करेंगा तो लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, आपको प्रेम में सावधानी रखनी होगी। 

कन्या
कन्या राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा। आपको छोटी-मोटी परेशानियों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में धीमी गति, लेकिन अंत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ध्यान देना होगा।

 तुला
तुला राशिवाले अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही धन का प्रवाह ठीक रहेगा। 

वृश्चिक
वृश्चिक जातक वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन भावुकता से बचना होगा। कार्य सफलता मिलेगी।

धनु
धनु राशि के जातक आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस दिन आपको आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। परिवार सुख का माहौल रहेगा। 

मकर
मकर राशिवालों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा लेकिन, काम के कारण थकान हो सकती है। धन बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी। 

कुंभ
कुंभ जातक वालों के लिए भाग्य के द्वार खुल सकते हैं। करियर और धन में उन्नति के योग बन रहे हैं। कुछ स्रोतों में विशेष लाभ की उम्मीद है। आपको सकारात्मक रहना होगा। 

मीन
मीन राशिवालों का अंतर्मन शांत रहेगा। आपको आध्यात्मिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर, लेकिन खान-पान संभल कर करना होगा।
Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies