दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में बुधवार को राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने धुम्रपान न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम संयोजक पर्यावरण मित्र डॉ अशोक पाल ने छात्रों को धुम्रपान न करने की शपथ दिलाई।
डॉ अशोक पाल ने कहा कि किसी भी तरह का नशा इंसान के लिए ख़तरनाक है। अक्सर धुम्रपान अर्थात बीड़ी, सिगरेट, पान, तम्बाकू से ही बड़े नशे की लत लगती है। छोटी उम्र में बच्चे अक्सर गुटखा, सिगरेट की लत में पड़ जाते हैं और बाद में वह शराब, ड्रग्स आदि के आदि हो जाते हैं। इसके अलावा बीड़ी, सिगरेट, पान, तम्बाकू कैंसर की भी मुख्य वजह है। इसलिए हमें धुम्रपान से दूर रहना चाहिए।
अभिभावकों को भी इस ओर बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। सभी की जागरूकता से धुम्रपान पर लगाम लग सकती है। इस अवसर पर जतिन शर्मा, प्रतिभा शर्मा, पिंकी, राखी, सोमवती, शबनम, रईसा, सोनम, पायल, रूचिका, इलमा, अंजना, आफ़रीन, कहकशां, गोपी, कृष्णा, रितिक, सादिक, रोहन, अल्तमश आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies