News

3/11/2026 4:47:13 PM

84 हजार रुपये की रिकवरी वाले वारंटी को कलियर पुलिस ने दबोचा..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कलियर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी आदेश के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।


थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि वारंटी शहराज पुत्र इंतजार, निवासी महमूदपुर पिरान कलियर (उम्र 23 वर्ष) को उसके ट्यूबवेल महमूदपुर से गिरफ्तार किया गया।आरोपी करीब 84 हजार रुपये की रिकवरी के मामले फरार चल रहा था।पकड़े गए वारंटी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसआई विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल रविंद्र वालियान, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies