News

3/11/2026 4:44:17 PM

इमलीखेड़ा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप मुकदमा दर्ज..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा में 8 मार्च की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जानलेवा हमले के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनो पक्षो के 25 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा निवासी मोहित सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी स्पेयर पार्ट्स एंड सर्विस सेंटर की दुकान पर था। इस दौरान आजाद पाल के कुछ रिश्तेदार दुकान पर आए और गूगल पे कर नगद पैसे मांगने लगे। जब उसने नगद देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।मोहित सैनी का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों व लोहे की पाइप से लैस होकर उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की तथा दुकान में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी। और उसके पिता बृजमोहन सैनी और भाई रजत सैनी के साथ भी मारपीट की जिसमें रजत घायल हो गया।आरोप लगाया गया है कि घटना से आहत होकर उसके पिता ने कीटनाशक जहर खा लिया। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बालसिंह निवासी इमलीखेड़ा धर्मपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मार्च की रात उनके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और मेहमान आए हुए थे। इसी बीच मोहित सैनी ने उनके मेहमानों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला कर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उनके बेटे आजाद पाल के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।दोनों पक्षों ने पुलिस तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक पक्ष मोहित सैनी,अर्जुन सैनी,रजत सैनी,अभिषेक सैनी,शुभम सैनी,जोनी सैनी,योगेश सैनी,अनिकेत,लविश सैनी,अरुण सैनी,अजित सैनी,अनंत सैनी, अर्जुन सैनी ओर दूसरे पक्ष के आजाद पाल,अनिल पाल, अस्मित पाल,अनुराग पाल,निशु पाल,सौरभ पाल, आदित्य, लकी पाल,गोविंद पाल, मोनु पाल,विपिन पाल, आशु पाल निवासीगण इमलीखेड़ा के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies