News

11-03-2026 07:12:49

आज 11 मार्च दिन बुधवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष     

मेष जातक वालों के गुरु आपकी राशि के नवम और द्वादश भाव के स्वामी हैं और देवगुरु बृहस्पति 11मार्च को मिथुन राशि में मार्गी आपके तीसरे भाव में होंगे। ऐसे में मेष राशि वालों के लिए साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी दिलाएगा। गुरु का मिथुन राशि में मार्गी होना साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएगा।


वृष

वृष राशि वाले लोगों के लिए गुरु आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब जब 11मार्च से देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे तो यह आपके दूसरे भाव में होंगे। ऐसे में आने में 2जून तक का समय वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आपकी वाणी में मिठास आएगी, जिससे परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होने की उम्मीद है।


मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। 11मार्च को आपको मानसिक शांति महसूस होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। समाज में आपका मान- सम्मान और यश बढ़ सकता है और किसी के साथ साझेदारी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है।   


कर्क

कर्क राशि वालों को विदेश से जुड़े कामों या संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। 2जून के बाद जब गुरु आपकी राशि में आएगा और ये यहां उच्च के हो जात हैं, तब आपके जीवन में और अच्छे बदलाव शुरू हो सकते हैं। आपके बिगड़े काम बनेंगे और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।


सिंह

सिंह राशि वाले के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। मित्रों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलने के योग है। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी धीरे-धीरे पूरी होंगी। अधूरी इच्छाओं की पूर्ति होगी और दोस्तों संग मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा।


कन्या

कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन करियर के लिहाज से बेहतर रह सकता है। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग है। आपके अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। यदि आप नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए सही है। समाज में आपके पद-प्रतिष्ठा और मान- सम्मान भी बढ़ेगा।


तुला

तुला राशि वालों के विवाह और धन के कारक ग्रह गुरु आपके छठे और तीसरे भाव के स्वामी हैं। 11मार्च को आपके लिए लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। गुरु और पिता का सहयोग मिलेगा। 


वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाले दिन कुछ परेशानियां सामने आ सकती है। आपको आने वाले कुछ दिनों तक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है लेकिन, वहीं दूसरी तरफ आपको अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आपको शोध या नई चीजें सीखने वालों के लिए वक्त अच्छा है।


धनु

धनु राशि वालों के लिए 11मार्च सप्तम भाव वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का होता है। ऐसे में आपके आने वाला समय वैवाहिक जीवन और साझेदारी के कामों में खुशियां लाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। व्यापारिक साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। 


मकर

मकर राशि वालों के लिए 11मार्च मेहनत का अच्छा फल देने वाला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है और पुराने कर्ज से छूटकारा मिलेगा लेकिन, आपको स्वास्थ्य और खान-पान का ख्याल रखना होगा।


कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है। बुद्धि और समझदारी से आप पुरान काम भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है।


मीन

मीन राशि वालों के लिए सुखों में वढ़ोतरी होगी। घर-परिवार से जुड़ी खुशियां बढ़ने की उम्मीद है।  भूमि, भवन और वाहन से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies