News

3/10/2026 8:35:31 PM

सदन में गूंजा किसानों को मुफ्त बिजली का मुद्दा, खानपुर विधायक उमेश कुमार और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती वेल में पहुंचे

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की।गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। खानपुर विधायक उमेश कुमार और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने किसानों के हितों को लेकर सदन में आवाज बुलंद की। इस दौरान दोनों विधायक बैनर लेकर सदन के वेल में पहुंच गए और सरकार से किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग की।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि प्रदेश का किसान पहले ही महंगाई, बढ़ती लागत और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए सरकार को बिजली पूरी तरह मुफ्त करनी चाहिए, ताकि खेती की लागत कम हो और किसानों को आर्थिक मजबूती मिल सके।

वहीं झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि उत्तराखंड का किसान सीमित संसाधनों के बावजूद खेती कर रहा है, लेकिन बिजली के बढ़ते बिलों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वास्तव में किसानों के हितों के लिए गंभीर है तो प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा करनी चाहिए।

दोनों विधायकों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और जब तक किसानों को राहत नहीं मिलती, तब तक वे सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाते रहेंगे। सदन में इस मुद्दे को लेकर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति भी बनी रही।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies