News

3/10/2026 8:32:50 PM

गणेशपुर में सीवर लाइन निर्माण से क्षतिग्रस्त घरों का मामला सदन में उठा, विधायक प्रदीप बत्रा ने मुआवजे की मांग की

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की।उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में चल रहे बजट सत्र के दौरान रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने गणेशपुर क्षेत्र में एडीबी द्वारा कराए गए सीवर लाइन निर्माण कार्य से क्षतिग्रस्त हुए घरों और संपत्तियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

विधायक प्रदीप बत्रा ने सदन के समक्ष याचिका प्रस्तुत करते हुए बताया कि रुड़की विधानसभा क्षेत्र के गणेशपुर में एडीबी द्वारा कराए गए सीवर लाइन निर्माण कार्य में अनियमितताओं के कारण कई स्थानों पर लीकेज की समस्या पैदा हो गई है। इसके चलते आसपास रहने वाले लोगों के घरों और अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर पहले भी संबंधित विभाग को आवेदन दिए थे, लेकिन अभी तक किसी भी पीड़ित को मुआवजा नहीं मिल पाया है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।इस मामले में गणेशपुर निवासी कुलदीप कुमार तोमर सहित अन्य प्रार्थीगणों की ओर से याचिका सदन के समक्ष प्रस्तुत की गई। विधायक प्रदीप बत्रा ने सदन से आग्रह किया कि याचिकाकर्ताओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनकी याचिका स्वीकार की जाए और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।विधायक बत्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा के लिए वह हर मंच पर आवाज उठाते रहेंगे और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies