News

3/10/2026 5:34:33 PM

रुड़की में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। मंगलवार को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) रुड़की का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष हरी हर पटनायक तथा क्षेत्रीय प्रबंधक उमा नाथ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष हरी हर पटनायक ने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लंबे समय से राज्य के लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करता आ रहा है, जिससे आमजन के जीवन को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

क्षेत्रीय प्रबंधक उमा नाथ ने कहा कि बैंक द्वारा कृषि, पशुपालन, उद्योग (एमएसएमई) तथा आवास ऋण सहित विभिन्न प्रकार की ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बैंक अब पूरी तरह डिजिटल हो चुका है, जिससे ग्राहकों को तेज और बेहतर सेवाएं मिल रही हैं।

उन्होंने बताया कि सीपीसी रुड़की में हरिद्वार जिले की 10 शाखाओं से आने वाले ऋण आवेदनों का प्रसंस्करण किया जाएगा। इससे ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इस दौरान सीपीसी प्रमुख गजेन्द्र सिंह मपवाल, शाखा प्रबंधक शिबा परबीन, मंदीप सिंह, संतोष बौठियाल, आजाद रावत, अर्चना धीमान, नीरु गोस्वामी, ऋतू सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैंक अधिवक्ता हरीश चन्द्र गांधी और गिरीश चन्द्र त्यागी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies