दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। उत्तराखंड सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लगातार मिल रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी (लेबर इंस्पेक्टर) अनिल पुरोहित ने श्रमिकों से श्रम विभाग में पंजीकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए पंजीकरण जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिकों के हित में लगातार कार्य कर रही है और श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उनके कार्य के अनुसार टूल किट भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके तहत राजमिस्त्रियों को राजमिस्त्री टूल किट, इलेक्ट्रीशियन को इलेक्ट्रिशियन टूल किट, प्लंबर को प्लंबर टूल किट और सामान्य मजदूरों को मजदूर टूल किट प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई आर्थिक सहायता योजनाएं भी संचालित हैं। इनमें श्रमिक की पुत्री के विवाह के लिए लगभग 51 हजार रुपये का अनुदान, प्रसूति सहायता, बच्चों की शिक्षा सहायता, तथा श्रमिक की मृत्यु होने पर परिजनों को दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा चिकित्सा सहायता, आवास सहायता और श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।
लेबर इंस्पेक्टर अनिल पुरोहित ने बताया कि हाल ही में श्रम विभाग की ओर से मजदूर दिवस के अवसर पर कई श्रमिकों को टूल किट वितरित की गई थी, जिससे उन्हें अपने काम में काफी सुविधा मिल रही है। श्रमिकों से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार वे इन योजनाओं से काफी प्रसन्न और उत्साहित हैं।
उन्होंने क्षेत्र के सभी निर्माण श्रमिकों से आह्वान किया कि वे श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें और उनके परिवार को समय पर मिल
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies