News

3/9/2026 6:05:18 PM

सोशल मीडिया से दूरी बनाकर भविष्य निर्माण पर दें ध्यान युवा एसएसपी नवनीत सिंह...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


कलियर/धनौरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह सोमवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महाविद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति की ओर से डॉ. हर्ष सैनी और डॉ. आदित्य सैनी ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी और संचालन डॉ. योगेश योगी ने किया।


इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं का काफी कीमती समय फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यर्थ हो रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग किया जा सकता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग और लत से बचना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रहकर अपने भविष्य के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें।उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग के कारण कई प्रकार के अपराध सामने आते हैं, इसलिए विशेष रूप से महिलाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की मुहिम में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस दौरान उन्होंने सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का भी शुभारंभ किया। साथ ही महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंजली देवी, सह संयोजक डॉ. निशा रानी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपमाला कौशिक, डॉ. मोहित कुमार, डॉ. मीना नेगी, संध्या त्यागी, डॉ. रिमझिम पुंडीर, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. जयदेव कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. ज्योति जोशी, डॉ. राहुल देव और डॉ. अंकेश चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies