News

3/9/2026 4:22:10 PM

पुलिस की बड़ी कार्रवाई 56 किलो गोमांस व कटान उपकरण बरामद आरोपी मौके से फरार

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 56 किलो संदिग्ध गोमांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम कोटा मुरादनगर के पास नदी किनारे कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान मौके से दो छुरियां, एक कुल्हाड़ी, एक लोहे का तराजू और कट्टो से 56 किलो मांस बरामद किया।मामले की पुष्टि के लिए पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी ने प्रथम दृष्टया बरामद मांस को गौमांस बताया। इसके बाद मांस का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया और शेष मांस को गड्ढा खोदकर अम्लीय छिड़काव के साथ नष्ट कर दिया।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया फरार आरोपियो के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies