News

3/9/2026 3:31:13 PM

नहर पटरी से बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को वादी नितेश पुत्र बीरबल सिंह निवासी कुमराडा, कोतवाली मंगलौर (जनपद हरिद्वार) ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निर्देश पर मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी फरदीन उर्फ चंदा पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी त्यागी वाली गली, माहीग्रान भारत नगर, कोतवाली रुड़की को नहर पटरी ए-टू-जेड जाने वाले तिराहे के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, कांस्टेबल राजेश देवरानी, कांस्टेबल गुलबाहर और कांस्टेबल अमित रावत शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies