दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।दरगाह साबिर पाक के मेन गेट के पास स्थित धुने पर गद्दी को लेकर विवाद में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांति भंग की करवाई की।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया रविवार शाम को सूचना मिली कि इन्तजार और मुसव्वर निवासी पिरान कलियर साबिर पाक के मेन गेट के पास स्थित धुने पर गद्दी पर कब्जा करने को लेकर विवाद कर रहे हैं।और दोनों वहां मौजूद गद्दीनशीन व संत-फकीरों को भी परेशान कर रहे हैं।
सूचना पर पहुंची टीम ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और उत्तेजित होकर अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ के शांति भंग की कार्रवाई की है।पुलिस टीम एसआई विनोद कुमार गोला, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल सुनील चौहान आदि शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies