News

3/9/2026 3:19:17 PM

एसएसपी हरिद्वार ने किया कलियर का दौरा, नवनिर्मित निर्माणाधीन थाना भवन के कार्यों का लिया जायजा..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने सोमवार को कलियर क्षेत्र का दौरा कर निर्माणाधीन नए थाना भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस दौरान एसएसपी ने निर्माण इकाई के अधिकारियों और थानाध्यक्ष कलियर को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पुलिस विभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।एसएसपी नवनीत सिंह ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते रहें और कार्य की प्रगति की लगातार निगरानी करें। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी या खामी सामने आती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर निर्माण कार्य को गति दी जाए, ताकि थाना भवन का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके।इस दौरान थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार और निर्माण इकाई के वरिष्ठ सदस्य तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies