News

3/8/2026 11:01:04 PM

इमलीखेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट में चार लोग घायल...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। इमलीखेड़ा के सैनी चौक पर देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार इमलीखेड़ा निवासी मोहित और आजाद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें मोहित और आजाद समेत दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली और धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies