
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। रंग पंचमी और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र में महिलाओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने आपस में फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को रंग पंचमी व महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सिविल लाइंस स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संयोजिका सावित्री मंगला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। महिलाओं ने फूलों से होली खेलते हुए पारंपरिक गीतों और खुशियों के साथ इस पर्व को मनाया। साथ ही उपस्थित महिलाओं ने रंग पंचमी को रामपंचमी के रूप में भी मनाने का संदेश दिया और धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की बात कही।
इस अवसर पर मधुर शर्मा,रेखा शर्मा,लता पाण्डेय, शिखा,लिली टंडन,ऋचा, सुनीता, बबीता, ममता, श्वेता,अर्चना, रजनी,रानी, सुमन, शशि, ऊषा, अंजू,सरिता, आशा, दीपा,चेतना, शालू, नमिता काव्या, नव्या,आशा धस्माना, जिदाली, अनीता चौहान सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies