
दैनिक रुड़की
रुड़की। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की हरिद्वार में आयोजित ऐतिहासिक जनसभा में रुड़की के भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए उन्हें “स्वामी विवेकानंद – राजयोग” पुस्तक भेंट की।
अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में पूरे भारत के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है, जिससे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जनमत तैयार हो चुका है।उन्होंने कहा कि अमित शाह की ऐतिहासिक रैली से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश व उत्साह का संचार हुआ है।
अक्षय प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों और नीतियों की सराहना की। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा के साथ-साथ सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री सागर गोयल भी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies