
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में प्रगति की संभावना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जबकि व्यवसायी लाभदायक सौदों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। प्रेम जीवन में साथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा, वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक रूप से धन लाभ के योग हैं।

वृष::आज का दिन अच्छा रहेगा।सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। करियर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां आएंगी, लेकिन बड़ों की मदद से सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। अविवाहितों को उपयुक्त साथी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी।
मिथुन::आज के दिन करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन परिवार का सहयोग मिलने से कार्य सिद्ध होंगे। समय प्रबंधन से सफलता प्राप्त होगी और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आएंगे। प्रेम जीवन में उदासी से बचें। घर में खुशहाली का माहौल बनेगा और आपसी समझ से समस्याएं हल होंगी। स्वास्थ्य के लिए खान-पान में संयम बरतें। आर्थिक दृष्टि से खर्च अधिक हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कर्क::आज का दिन समझौतों से विवादों को सुलझाने का रहेगा, जहां पारिवारिक सद्भाव बनाए रखने होंगे। करियर में व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। बाजार की स्थिति से फायदा होगा और नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में गहराई आएगी, परिवार के साथ यात्रा के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें। आर्थिक रूप से खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन पूर्व निवेश से लाभ मिलेगा।
सिंह::आज के दिन करियर में पदोन्नति और सफलता के योग बनेंगे, जहां मेहनत रंग लाएगी। पिता से लाभ मिलेगा और पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन थकान से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक परिश्रम से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जमीन-वाहन संबंधी लाभ संभव है।

कन्या::आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे, जहां सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति जरूरी है। वित्तीय लाभ के योग हैं। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधाओं पर व्यय होगा और बड़ी डील संभव है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए काम जरूर पूरे होंगे।
तुला::आज का दिन अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी, पदोन्नति संभव है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव से बचें। आर्थिक रूप से जमीन-वाहन से लाभ मिलेगा। लेकिन जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। कारोबार में लंबी यात्राएं लाभदायक होंगी और घरेलू मामलों में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

वृश्चिक::आज का दिन अच्छा रहेगा। अच्छे और सच्चे मन से किए गए कार्य जरूर सफल होंगे। जिससे पदोन्नति के योग बन रहे है। प्रेम में प्रगति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें और थकान से बचें। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत में रुके कार्यों में गति आएगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु::आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में सफलता और सम्मान मिलेगा। पारिवारिक खुशियों से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से धन लाभ के योग हैं, लेकिन जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। सप्ताह के अंत में अटके कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी।

मकर::आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। संबंधों में मधुरता, सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य शारीरिक-मानसिक रूप से शांत रहेगा। वित्तीय सहयोग से लाभ। संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कारोबार में लंबी यात्राएं लाभदायक होंगी। लेकिन जोखिम भरे निवेश से दूर रहें।

कुंभ::आज मतभेद से बचना होगा। घर-कार्य में मेलजोल रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत करें। आर्थिक रूप से धन प्राप्ति लेकिन खर्च भी।

मीन::आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आंशिक सफलता का रहेगा। पारिवारिक बदलाव। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव संभव है। वित्तीय रूप से भौतिक साधनों पर खर्च होगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies