News

3/7/2026 7:57:07 PM

रुड़की नगर निगम के निर्माण विभाग पर सवाल, वार्ड 35 में अधूरे सड़क निर्माण को लेकर लोगों का प्रदर्शन

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। वार्ड नंबर 35 में कराए गए सड़क निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है और निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम कुछ समय पहले ही कराया गया था, लेकिन काम पूरी तरह से पूरा नहीं किया गया। सड़क के साथ-साथ नाली का निर्माण भी होना था, जो अभी तक अधूरा पड़ा है। इस मामले में लोगों ने कई बार संबंधित ठेकेदार और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नाराज स्थानीय लोगों ने मीडिया के सामने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार को भुगतान कैसे कर दिया गया।क्षेत्र के लोगों का यह भी कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। तंग आकर लोगों ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री द्वारा संचालित शिकायत पोर्टल पर भी दर्ज कराई। इसके बाद जांच के लिए मामला रुड़की नगर निगम के पास भेजा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम की ओर से आमिर नाम का एक व्यक्ति क्षेत्र में आया था। उसने लोगों से कहा कि यदि उन्हें कोई शिकायत है तो वे नगर निगम की संबंधित मैडम से मिल सकते हैं। लोगों का कहना है कि आखिरकार जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करेंगे, यह देखना बाकी है।

इस मामले में रुड़की नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी का कहना है कि सड़क बनाने वाले ठेकेदार को सड़क निर्माण का भुगतान कर दिया गया है। हालांकि नाली का निर्माण नहीं होने के कारण उस हिस्से का भुगतान काट लिया गया है।लेकिन सवाल यह उठता है कि जब निर्माण कार्य के एस्टीमेट में सड़क और नाली दोनों का निर्माण शामिल था, तो काम अधूरा रहने के बावजूद भुगतान कैसे कर दिया गया। अब देखना यह होगा कि इस मामले में रुड़की नगर निगम और मेयर क्या कार्रवाई करते

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies