
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। देवभूमि उत्तराखंड के फार्मेसी क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड साइंसेज, रुड़की, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली के सहयोग से आगामी 17 मार्च 2026 को भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम 'फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026' का आयोजन करने जा रहा है।

यह घोषणा फार्मेसी के जनक प्रोफेसर एम.एल. श्रॉफ के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान की गई। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज शर्मा और प्राचार्या डॉ. शम्मी चड्ढा ने कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना पुस्तिका (Information Brochure) का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
दिग्गजों की उपस्थिति: PCI नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. मोंटू कुमार एम. पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में PCI के सेंट्रल काउंसिल सदस्य डॉ. शिवानंद पाटिल मौजूद रहेंगे।

पीसीआई अध्यक्ष डॉ. मोंटू पटेल उत्तराखंड के समस्त फार्मेसी संस्थानों के निदेशकों और प्राचार्यों के साथ 'चाय पर चर्चा' करेंगे, जिसमें फार्मेसी शिक्षा के भविष्य और चुनौतियों पर संवाद होगा।
प्रतियोगिताएं: छात्रों के कौशल को परखने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, ओरल प्रेजेंटेशन, पैनल डिस्कशन और मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

व्यापक सहभागिता: इस महाकुंभ में प्रदेश भर के बी.फार्मा, डी.फार्मा, एम.फार्मा, फार्मा डी के छात्र और फार्मा इंडस्ट्री के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
"इस आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड में फार्मेसी शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करना और छात्रों को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
पुस्तिका विमोचन के दौरान कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ. शम्मी चड्ढा, मीडिया प्रभारी विजय अरोड़ा, चित्रा गुप्ता, सुनीता रानी, दीपक सैनी, मोहम्मद काशिफ, दुष्यंत पुंडीर सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies