News

3/7/2026 4:52:59 PM

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गेस्ट हाउस में वारदात के बाद हुआ था फरार...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कलियर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था।


कलियर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नदीम निवासी बेड़पुर थाना पिरान कलियर उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर एक गेस्ट हाउस में ले गया जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। और वारदात के बाद आरोपी उसकी बहन बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किशोरी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया।और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर लगातार दबिश देकर मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी नदीम पुत्र अनवर निवासी बेड़पुर को धनौरी रोड नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी नदीम को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, एसएसआई सुनील दत्त पंत, एसआई मनसा ध्यानी, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान,कांस्टेबल तेजपाल शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies