
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार के बैरागी कैंप में एक विशाल जनसभा और ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस दौरान अमित शाह केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया जाएगा।
रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे हुए हैं। इसी क्रम में रुड़की के नगर विधायक प्रदीप बत्रा भी अधिक से अधिक लोगों से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट होकर इस रैली में पहुंचें और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं को जानें और सुनें। उन्होंने कहा कि यह रैली प्रदेश के विकास और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies