दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। शहर के प्रतिष्ठित होटल सरोवर पोर्टिको में चाइनीज फूड प्रेमियों के लिए विशेष चाइनीज फूड फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। यह फूड फेस्टिवल आज से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगा, जिसमें मेहमानों को डिनर के दौरान चाइनीज व्यंजनों की खास श्रृंखला का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।
फेस्टिवल के दौरान होटल में डिनर के लिए विशेष बफे व्यवस्था की गई है। इस बफे में स्नैक्स से लेकर मेन कोर्स और स्वीट डिश तक सभी आइटम चाइनीज स्टाइल में तैयार किए जाएंगे। होटल आने वाले अतिथियों के लिए करीब 15 प्रकार के चाइनीज व्यंजन परोसे जाएंगे, जिससे उन्हें एक ही जगह पर चाइनीज खानपान की विविधता का आनंद मिल सके।
होटल के मैनेजर अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि फूड फेस्टिवल को खास बनाने के लिए विशेष तौर पर गोवा से स्पेशल शेफ एंथोनी को बुलाया गया है, जो अपने अनुभव और खास रेसिपी से मेहमानों को असली चाइनीज स्वाद परोसेंगे।
उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन की ओर से फेस्टिवल को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं और शहर के लोगों के साथ-साथ होटल में ठहरने वाले मेहमानों के लिए यह फूड फेस्टिवल एक खास आकर्षण रहेगा। होटल प्रबंधन को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर चाइनीज जायकों का आनंद लेंगे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies