
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित होने वाली देश के गृहमंत्री अमित शाह की ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए रुड़की के सिविल लाइन स्थित जिला पंचायत गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं, जिला पंचायत सदस्यों व ब्लॉक प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी उर्फ किरण चौधरी ने की, जबकि बैठक का संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप और सागर गोयल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश और देश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की प्रस्तावित रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर भाजपा रुड़की जिला संगठन अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ और वार्ड से अधिक से अधिक लोगों को लेकर रैली में पहुंचे और इसे ऐतिहासिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी उर्फ किरण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को रैली में पहुंचाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी उर्फ बबलू, दुष्यंत त्यागी, अंशुल चौधरी, विपिन पालीवाल, कमलेश, प्रदीप चौहान, ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत, ब्लॉक प्रमुख रुड़की लुबना राव सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies