दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। रुड़की के समाजसेवी अंकुश राज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के बीच उत्साह का माहौल रहा।

इस दौरान अंकुश राज ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रुड़की वासियों की ओर से बधाई संदेश प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। समारोह में रंगों और पारंपरिक गीतों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies