
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। श्री सनातन धर्म सभा रामनगर (राम मंदिर) द्वारा होलिका दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने रामनगर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ मिलकर विधि-विधान से होली का पूजन किया तथा निर्धारित समयानुसार होलिका दहन संपन्न किया गया।

समिति की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि इस पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए तथा किसी प्रकार का भेदभाव न रखा जाए।सभा के अध्यक्ष श्री राम जी भटेजा ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम और एकता का संदेश देता है। हमें अपने मन की बुराइयों को त्यागकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी भी हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाए और समाज में सौहार्द की भावना मजबूत हो।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनगर राम मंदिर के समक्ष होलिका दहन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।होलिका पूजन का कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश सेमवाल शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। महिलाओं एवं बच्चों ने परिक्रमा कर श्रद्धा भाव से पूजन किया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में गुलशन अनेजा, धर्मपाल लखानी, दिलीप पिपलानी, रवि भटेजा, मन्नू मेहंदीरता, सतीश कालरा, जगदीश लाल मेहंदीरता, संजीव मेहंदीरता, मनी चड्ढा, मनी जोहार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सभी के मंगलकामना संदेश के साथ हुआ।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies